फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हवाई अड्डे के विस्तार के लिए एएआई ने मांगी 14 एकड़ जमीन

विज्ञापन
सांसद और नागर विमानन मंत्री - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
कानपुर। महानगर में हवाई अड्डे के विस्तार व नई उड़ानों की संख्या बढ़ाने के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इस बीच भारतीय विमानपतन प्राधिकरण (एएआई) ने हवाई अड्डे के विस्तार के लिए राज्य सरकार से 14 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने सांसद रमेश अवस्थी को एक पत्र भेजकर इस संबंध में जानकारी दी है। साथ ही भविष्य में यात्रियों की संख्या में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार को ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के लिए वैकल्पिक भूमि भी तय करने के लिए कहा गया है। मंत्री की ओर से आश्वस्त किया गया है कि जल्द कानपुर से प्रमुख शहरों के लिए नई उड़ान संचालन की योजना पर कार्य किया जाएगा। इस पहल से महानगर के यात्रियों को देश के विभिन्न हिस्सों से जुड़ने की बेहतर सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही व्यापार, पर्यटन एवं औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। सांसद अवस्थी का कहना है कि इसकी वजह से कानपुर के विकास की दिशा में तेजी आएगी।

इसके अलावा दिल्ली के लिए दोपहर जाने वाली फ्लाइट का समय बदलकर सुबह करने का भी केंद्रीय मंत्रालय से आश्वासन दिया गया है। पिछले दिनों इस संबंध में सांसद अवस्थी ने नागर विमानन मंत्रालय के सचिव से भी मुलाकात कर सुबह की फ्लाइट शुरू करने पर चर्चा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें