फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: छोटे रूटों पर बसें न होने से आज हो सकती है परेशानी

Sat, 02 Nov 2024 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 37
विज्ञापन


फोटो 38


- शनिवार को पड़वा होने की वजह से अधिकांश लोगों ने रवानगी करने से किया परहेज
- अधिकांश घरों में आज मनाया जाएगा भैयादूज, छोटे रूटों पर बढ़ेगी आवाजाही


संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। दिवाली भले ही लोगों ने गुरुवार और शुक्रवार दो अलग-अलग दिन मनाई हो, लेकिन अधिकांश लोगों ने पड़वा शुक्रवार को ही माना। इस वजह से लोगों ने अपने घर से काम पर लौटने में परहेज किया। इसका असर बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर दिखाई दिया। दिनभर दोनों जगहों पर सन्नाटा पसरा रहा।

इस बार दिवाली कुछ लोगों ने गुरुवार तो कुछ ने शुक्रवार को मनाई, लेकिन पड़वा अधिकांश लोगों ने शनिवार को ही मानी। यही वजह रही कि बाजार की अधिकांश दुकानें भी बंद रहीं। वहीं छुट्टियों में त्योहार मनाने आए लोगों ने भी काम पर लौटने से परहेज किया। आज यानी रविवार को अधिकांश लोग भाई दूज मनाकर काम पर लौटेंगे। ऐसे में आज ट्रेनों और स्टेशनों में फिर भीड़ चलेगी। वहीं भाई दूज की वजह से छोटे रूटों पर भी आवाजाही बढ़ेगी। छोटे रूटों पर बसों की सुविधा न होने की वजह से ऑटो, टेंपो से यात्रा करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहिया वाहन बिना हेल्मेट न करें यात्रा, कार में सीट बेल्ट लगाएं : एसएसपी

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि रविवार को भाई दूज के अवसर पर आवाजाही बढ़ेगी। ग्रामीण इलाकों में जाने के लिए बड़ी संख्या में लोग निजी वाहनों का उपयोग करते हैं। अधिकांशत : लोग पूरे परिवार यानी तीन से चार लोग बाइक, स्कूटी पर लेकर ही निकल देते हैं और हादसों का शिकार बन जाते हैं। वहीं कार सवार भी बिना सीट बेल्ट के वाहन तेज चलाते हैं और हादसों की वजह बन जाते हैं। अत : सभी से आग्रह है कि सभी यातायात नियमों का सभी लोग पालन करें। ताकि आप अच्छे से अपने परिवार के साथ त्योहार मना सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें