फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वृंदावन धाम में हर्षोल्लास से मना अन्नकूट उत्सव

Sat, 02 Nov 2024 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 25:::शहर के राधावल्लभ मंदिर में गोवर्धन पूजा करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन

फोटो 26:::शहर के राधावल्लभ मंदिर में ठाकुर जी का हुआ आकर्षक श्रंगार। संवाद


इटावा। छैराहा स्थित श्री राधाबल्लभ मंदिर परिसर में शनिवार को गोवर्धन पूजा अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। पूजा-अर्चना कर छप्पन भोग लगाया गया। श्री राधाबल्लभ लाल महाराज का मनमोहक शृंगार भी किया गया। भक्तों ने भगवान गोवर्धन की परिक्रमा कर घर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर के चरण सेवक गोपाल प्रकाश चंद्र गोस्वामी ने श्रद्धालुओं को गोवर्धन पूजा का महत्व बताते हुए कहा कि इस कलियुग में भगवान गिरिराज धरण व गौ पूजा विशेष फलदायी है। गिरिराज भगवान की परिक्रमा करने से भक्तों के सभी मनोरथ पूरे होते हैं। इसलिए सभी लोगों को कम से कम एक बार गिरिराजधरण की परिक्रमा अवश्य करनी चाहिए। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें