सोफिया की मामी आयशा बेगम
- फोटो : amar ujala
बचपन में ही सेना में जाने का देखा था सपना
मामी आयशा बेगम ने बताया कि उनकी ननद हलीमा की जुड़वां बेटियां सोफिया और सायना हैं। सोफिया बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल और आत्मविश्वासी सोफिया ने बचपन में ही सेना में जाने का सपना देखा था। सोफिया की मां हलीमा की शादी मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के नौगवां में हुई थी। पिता ताज मोहम्मद भी सेना में कार्यरत थे।
मुस्लिम समाज का सिर ऊंचा कर दिया
ममेरे भाई एजाज और शहजाद ने बताया कि टीवी पर सोफिया को ऑपरेशन सिंदूर की कमान संभालते देखा तो बहुत खुशी हुई। बहन की बहादुरी देखकर गर्व महसूस हो रहा है। हमें उस पर फख्र है। सोफिया ने न सिर्फ देश, बल्कि पूरे महिला समाज और मुस्लिम समाज का सिर ऊंचा कर दिया है। उन्होंने कहा- बार बार एयर स्ट्राइक करने की बजाय एक बार में ही पूरे पाकिस्तान का सफाया कर देना चाहिए।