फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: कहीं अंतरिक्ष तो कहीं पेड़ों की छांव में 'पार्टी ऑल द नाइट'

Tue, 21 Nov 2017 12:34 PM IST
ऐश्वर्या द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शहर में बढ़ा थीम बेस्ड कैफे व रेस्टोरेंट का क्रेज
विज्ञापन
अंतरिक्षयान में बैठकर पार्टी करना, रेस्त्रां के अंदर प्राकृतिक माहौल में पेड़ों की छांव में पार्टी करना या फिर पूरी रात पार्टी करना... हो सकता है आपको ये बात अजीब सी लग रही हो लेकिन ऐसा संभव है। जी हां, बदलते वक्त के साथ शहर का चेहरा भी काफी कुछ बदला है। पहले यहां पर पार्टी करने के लिए या फिर अपने या परिवार के संग कुछ पल सुकून के बिताने के लिए शहरवासियों को अच्छी जगह नहीं मिलती थी। लेकिन अब अपने कानपुर में कई ऐसे थीम आधारित कैफे, रेस्टोरेंट खुल गए हैं जो लोगों को लजीज खाने के साथ देते हैं कुछ पल सुकून के। इनमें से किसी ने अपनी थीम जंकयार्ड रखी है, किसी ने अंतरिक्षयान तो कोई शहर के बीचोबीच लाया है गांव का माहौल। इसके साथ ही, इन रेस्टोरेंट पर आप अपनी कला भी दिखा सकते हैं। 
विज्ञापन

धरती पर रहकर अंतरिक्ष का अहसास

शहर में बढ़ा थीम बेस्ड कैफे व रेस्टोरेंट का क्रेज
धरती पर रहकर अंतरिक्ष का अहसास लेना वैसे तो संभव नहीं लगता, लेकिन शहर में अगर आपको यह अहसास लेना है तो 360 डिग्री ग्रैविटी नाइट क्लब आपके लिए बेहतरीन जगह होगी। बेनाझाबर स्थित एक होटल में बना ये नाइट क्लब शहरवासियों को कुछ समय के लिए अंतरिक्ष जैसा अहसास देगा। होटल के मैनेजर मान्टी ने बताया कि यहां पर ओपन एयर रेस्टोरेंट (खुले में बना रेस्टोरेंट) है जिसमें ग्राहक आकाश तले बैठकर लजीज खाने व गानों का आनंद ले सकते हैं। वहीं, इसी में बना हुआ है क्लोस्ड रेस्टोरेंट ग्रैविटी, जिसका बाहर से आकार ऐसा दिया गया है मानो कोई अंतरिक्षयान के अंदर बैठने जा रहे हो। यहां पर एक स्टेज भी बनाया गया है जिसपर ग्राहक डांस, गाना गाने जैसे कोई भी हुनर दिखा सकते हैं। यहां पर हर वीकेंड सेलेब्रिटी डीजे भी बुलाए जाते हैं जो ग्राहकों का मनोरंजन करते हैं।
 

पेड़ों की छांव तले पार्टी

शहर में बढ़ा थीम बेस्ड कैफे व रेस्टोरेंट का क्रेज
जिन लोगों को प्रकृृति से प्यार है या फिर जिनको गांव का माहौल खासा आकर्षित करता है, उनके लिए बना है स्वरूप में स्पेशल कैफे। कैफे की मालिक अदिति शुक्ला ने बताया कि कैफे में पेड़ों की छांव तले रेस्टोरेंट बनाया गया है। पेड़ों को बिना काटे उन्होंने बनाया है ये मनमोहक कैफे। छोटे- छोटे ब्लॉक पेड़ केसहारे बनाए गए हैं जिसमें आठ से दस लोग आराम से पार्टी कर सकते हैं। वहीं, अगर किसी को प्रकृति के पास बैठकर कुछ पल सुकून के बिताने हैं तो उसके लिए भी यह जगह काफी अच्छी है। ग्राउंड फ्लोर पर एक कॉर्नर बना हुआ है जिसको देखकर ऐसा लगेगा मानो गांव में आ गए हों। यहां पर बैठने के लिए खटिया डाली गई है जिसपर पारंपरिक अंदाज में खाना दिया जाता हैं। लोग शहर में गांव का आनंद ले सकें इसलिए कैफे में यह कार्नर बनवाया गया है। 
 

सुबह चार बजे भी हो सकती है पार्टी

शहर में बढ़ा थीम बेस्ड कैफे व रेस्टोरेंट का क्रेज
मेट्रो शहरों में नाइट लाइफ का कल्चर देखने को मिलता है। इसी तर्ज पर शहर स्वरूप नगर में भी खुला है एक कैफे। कैफे को संभालने वाले रोहित सिंह ने बताया कि यह कैफे कभी ऑफ नहीं होता। मतलब 24 घंटे सातों दिन खुला रहता है। इस कैफे की खासियत है कि यह उभरते हुए टैलेंट को एक मंच देता है। मतलब कि अगर कोई अच्छा गाना गा लेता है, एक्टिंग कर लेता है, कोई संगीत वाद्ययंत्र बजा लेता है या कॉमेडी करने में माहिर है तो यह कैफे उनको मंच देता है ताकि वो अपना टैलेंट लोगों को दिखा सकें। इससे कलाकारों में आत्मविश्वास बढ़ता है।
 
विज्ञापन

कुछ भी कबाड़ नहीं होता

शहर में बढ़ा थीम बेस्ड कैफे व रेस्टोरेंट का क्रेज
पुराना टाइपराइटर, गाड़ी का टायर, रेडियो, 90 के दशक का स्कूटर, लोहे के ड्रम। यह सब आम नजरों से देखा जाए तो कबाड़ लगता है लेकिन इन सब सामानों से सजा है जीटी रोड स्थित एक होटल का जंकयार्ड पार्टी हाल। होटल के मैनेजर जसमीत ने बताया कि बैचलर पार्टी, बर्थडे पार्टी आदि के लिए युवाओं को यह जगह काफी लुभा रही है। यहां की सजावट और म्यूजिक सिस्टम लोगों के आकर्षण का केंद्र है। वहीं लोहे के ड्रमों पर बना मॉकटेल कॉर्नर काफी लुभावना है। यहां पार्टी करने आईं शुभी ने बताया कि उनको यहां का इंटीरियर व डिस्को काफी अच्छा लगता हैं, क्योंकि यहां बेहतरीन साउंड क्वालिटी में गाने बजाए जाते हैं। दोस्तों के साथ यहां पार्टी करने का अपना ही मजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें