फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पुलिस चौकी के बगल में इंडियन बैंक के एटीएम में चोरी, नकदी और एसी लेकर फरार, नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट

Sun, 24 Dec 2023 10:25 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कल्याणपुर थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया चोरों ने ऐसी चोरी की है, कैमरे तोड़ दिए हैं। एटीएम मशीन से कोई छेड़खानी नहीं की है।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पनकी रोड चौकी के बगल में एक बैंक से चोर ने एटीएम के अंदर से पहले रुपये निकाले उसके बाद एसी और कैमरे चोरी करके फरार हो गए। पूरा मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पनकी रोड पुलिस चौकी के बगल का है।

विज्ञापन

बैंक मैनेजर शिवकुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर एक व्यक्ति एटीएम के अंदर दाखिल हुआ। उसने एटीएम मशीन से रुपये निकाले एटीएम रूम के अंदर लगे कैमरे चोरी कर ले गया। इसके साथ एटीएम मशीन के साथ भी छेड़छाड़ की।
चोर ने कैमरे को चोरी कर लिया इसलिए घटना सीसीटीवी कैमरे में पूरी तरीके से कैद नहीं हो पाई है। बैंक मैनेजर का आरोप है कि पुलिस चौकी और थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस वालों ने कोई मदद नहीं की। वहीं, बैंक मैनेजर ने बताया कि बैंक उच्च अधिकारी लगातार फिर एआईआर रिपोर्ट की मांग रहे है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एटीएम मशीन से कोई छेड़खानी नहीं की है
वहीं, पुलिस एफआईआर लिखने में हीला-हवाली कर रही है। कोई चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कल्याणपुर थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने बताया चोरों ने ऐसी चोरी की है, कैमरे तोड़ दिए हैं। एटीएम मशीन से कोई छेड़खानी नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें