फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: युवक ने लगाई पुल से यमुना में छलांग, लोगों ने बचाया

विज्ञापन
मुकेश यादव।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। पत्नी से झगड़ा होने से आहत युवक ने लवेदी थाना क्षेत्र के टकरुपुर स्थित पुल से यमुना में छलांग लगा दी। पुल के नीचे अंतिम संस्कार कर रहे ग्रामीणों ने पानी कम होने से उसे बचा लिया।
विज्ञापन


चकरनगर थाना क्षेत्र के महाराजपुरा का मुनेश यादव (32) महेवा के गांव राहतपुरा में परिवार समेत रहता है। बुधवार की रात शराब पीने पर पत्नी से झगड़ा हो गया था। वह बाइक से सुबह 11 बजे लवेदी थाना क्षेत्र के टकरुपुरा स्थित यमुना नदी पुल पर पहुंचा। बाइक पुल के किनारे खड़ी कर यमुना नदी में छलांग लगा दी। नीचे नदी के किनारे एक गांव के लोग एक व्यक्ति के शव का अंतिम संस्कार कर रहे थे। वहां मौजूद लोगों ने युवक को बचा लिया। चौकी इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि घर वालों को बुलाकर सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें