इटावा। होटल संचालक की हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने बुधवार को सिविल लाइंस थाने के बाहर धरना दिया। परिजनों ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की।
रेलवे स्टेशन रोड पर जेल गेट के सामने स्थित होटल चलाने वाले बिट्टू यादव (35) निवासी घटिया अजमत अली घेरा का शव 15 मार्च को लखना नहर में मिला था। वह 14 मार्च की दोपहर होली खेलने की बात कहकर घर से थे।
विज्ञापन
छोटे भाई संजय ने बताया कि बड़े भाई होली वाले दिन दोपहर दो बजे अपने मित्र डॉक्टर के साथ निकले थे। उसके बाद से लापता थे। उन्होंने उसी दिन डॉक्टर पर हत्या का आरोप लगाया था।
आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर बुधवार को परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। एसएसपी से मुलाकात करके सिविल लाइन पुलिस से कार्रवाई की मांग की। उनके आश्वासन पर परिजन सिविल लाइन थाने पहुंचे और धरना देने लगे। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है।