फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: महिला ने फंदा लगाकर किया जान देने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। महिला ने बुधवार को फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। परिजनों ने उसे फंदे से उतार गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं महिला के पिता ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता शिववेष निवासी सूरजपुर-दुगमई थाना सिरसागंज, फिरोजाबाद ने जसवंतनगर थाने में तहरीर दी। बताया कि उन्होंने अपनी बेटी शिवा की शादी लगभग पांच वर्ष पूर्व ग्राम दुर्गापुरा निवासी भोले सिंह यादव के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। इसके लिए उन्होंने बेटी का मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न भी किया।
कई बार परिजनों ने समझौते की कोशिश की, लेकिन ससुराल पक्ष के रवैये में कोई बदलाव नहीं आया। आरोप है कि ससुराल वालों ने शिवा की जमकर पिटाई की। इससे आहत होकर शिवा ने बुधवार शाम को फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। निरीक्षक रामसहाय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। महिला के बयान के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें