ताखा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर गुरुवार रात बेकाबू बाइक खंभे से टकरा गई। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर जांच कराने की मांग की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के अनुसार, अंश निवासी कोठी बाजार थाना ऊसराहार ने बताया कि उसके पिता राजेश कुमार (50) के पास गुरुवार शाम को फोन आया। इसके बाद वह बाइक लेकर घर से चले गए।
देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। उनका फोन भी नहीं लग रहा था। काफी तलाश किया, लेकिन कुछ पता न चला। शुक्रवार सुबह फिर से फोन किया तो किसी और ने फोन उठाकर खंभे से बाइक टकराने की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो राजेश मौके पर मृत मिले।
पुलिस समेत आसपास के लोगों ने बताया कि राजेश की बाइक खंभे से टकरा गई, इससे उनकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि उसके पिता की मौत हादसे से नहीं बल्कि उनकी हत्या गई गई है। उसने जांच की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि मामला सड़क हादसे का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।