फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दरोगा पर पत्नी का आरोप, दोस्तों से संबंध बनाने का बनाता था दबाव, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Tue, 24 May 2022 03:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

अनवरगंज थाना क्षेत्र में एक विवाहित युवती ने अपने दरोगा पति पर दोस्तों से संबंद्ध बनाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। युवती का कहना है कि ससुराल वाले दहेज को लेकर भी प्रताड़ित करते थे। कई बार मारपीट भी की गई और गला दबाकर मारने का प्रयास किया गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के अनवरगंज में एक महिला ने अपने दरोगा पति पर आरोप लगाया है कि वह उसको दोस्तों से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता है। दरोगा व उसके परिवार वाले 50 लाख रुपये दहेज में मांग रहे हैं। पुलिस ने मामले में दरोगा पर मुकदमा दर्ज कर दिया। दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

विज्ञापन

मूलरूप से मेरठ निवासी दरोगा अनवरगंज थाने में तैनात था। सहारनपुर निवासी महिला ने बताया कि इसी साल 10 फरवरी को आर्य समाज मंदिर में उसने दरोगा से शादी की थी। महिला का आरोप है कि कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक चला लेकिन बाद में दरोगा व उसके परिवार वाले दहेज की मांग करने लगे। विवाद बढ़ा, तो डीसीपी पूर्वी तक पहुंचा। 
इस दौरान कुछ दिन पहले ही दंपती ने लिखित में समझौता कर लिया था। वहीं अब अनवरगंज थाने में महिला ने दरोगा पति पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है। आरोप है कि दरोगा ने उस पर दबाव डाला है कि वह उसके दोस्तों से संबंध बनाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार का कहना है कि मामला पारिवारिक विवाद का है। आरोपों के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें