फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ओवरलोड डंपर का गुल्ला टूटा, ढाई घंटे हाईवे पर रेंगते रहे वाहन

Fri, 26 Dec 2025 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रनियां। ओवरलोड डंपर गुरुवार सुबह मौरंग लेकर रनियां से मैथा की तरफ जा रहा था। हाईवे पर पहुंचते ही डंपर का गुल्ला टूट गया। इससे सुबह करीब आठ बजे वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब ढाई घंटे बाद डंपर के सही होने पर यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन

रनियां-मैथा मार्ग पर ओवरलोड वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित है। इसके बावजूद वाहन धड़ल्ले से फर्राटा भर रहे हैं। इस बात की पोल तब खुली जब गुरुवार सुबह मौरंग लेकर कर जा रहे ओवरलोड डंपर का गुल्ला टूट गया। डंपर का आधा भाग मैथा रोड व आधा हाईवे पर था। इससे निकलने वाले वाहन व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने वालों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कानपुर की ओर जाने वाले वाहन जाम में फंसते रहे। यातायात प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि डंपर के सही होते ही यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो गई है। मार्ग पर ओवरलोड वाहनों को लेकर सख्त कार्रवाई करते हुए अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें