फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: धूमधाम से निकली बरात, विवाह सूत्र में बंधे नौ जोड़े

विज्ञापन
:नवदंपति के साथ भारत विकास परिषद के पदा​धिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जसवंतनगर। भारत विकास परिषद समर्पण शाखा ने नौ जरूरतमंद परिवार की कन्याओं का विवाह कराया। सामूहिक विवाह समारोह में संस्था के सदस्यों व दानदाताओं ने जोड़ों को गृहस्थी का सामान प्रदान किया।
विज्ञापन


रविवार को आयोजित विवाह समारोह में सज-धज कर पहुंचे वर-वधुओं के जोड़ो को मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार ने आशीर्वाद दिया। कहा कि कन्या विवाह में सहयोग करना महान पुण्य कार्य है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा आगे आना चाहिए। भारत विकास परिषद समर्पण शाखा ने समारोह में शामिल वर-वधुओं को सुखद दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।
इससे पूर्व सुबह कस्बे में नौ दूल्हों की बरात निकली जिस पर नगरवासियों ने पुष्प वर्षा की। बरात बैंडबाजों के साथ बडा चौराहा होते हुए बस स्टैंड से विवाह स्थल पहुंची, जहां शाखा के सदस्य और परिजनों ने बरात की अगवानी की। इसके बाद विधि-विधान से फेरे और हाथ पीले करने की रस्म पूरी कराई गई।
विज्ञापन

समारोह में पिंकी व गगन, रोशनी व शिवम, रवीना व अंकित, पूनम व सत्यम, खुशी व प्रमोद कुमार, सोनी व रवि शर्मा, प्रतिमा व अंकित कुमार, प्रियंका व सौरभ कुमार, मुस्कान व जयवीर सिंह विवाह सूत्र में बंधे। सामूहिक विवाह समारोह में संस्था के आनंद गुप्ता, उमाकांत श्रीवास्तव, संतोष कुमार गुप्ता, विकास गुप्ता, रजनीश चौरसिया, अतुल प्रकाश पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें