बकेवर। 50 शैया अस्पताल परिसर में गिरे पड़े सूखे दो पेड़ की लकड़ी चोर काटकर ट्रैक्टर में लाद ले गए। जानकारी पर अस्पताल में मौजूद स्टाफ न कार्यवाहक सीएमएस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
अस्पताल परिसर में मुख्य गेट की ओर बरसात में दो भारी भरकम पेड़ गिर गए थे। यह सूखे पेड़ पिछले काफी समय से यहीं पर पड़े हुए थे। रविवार को सुबह कुछ अज्ञात लोग उन दोनों पेड़ों की लकड़ी को कटवाकर ट्रैक्टर पर लादकर चुरा ले गए। अस्पताल के इमरजेंसी के डॉ अजय मौर्य व चीफ फार्मासिस्ट ने इसकी जानकारी कार्यवाहक सीएमएस डॉ. संदीप गुलाटी को दी। इसपर उन्होंने थाना पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई है। बकेवर थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया प्रार्थना पत्र मिला है। जिस पर पुलिस जांच कर रही है। (संवाद)