फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में घुसा सियारी नाला का पानी घटा, अभी भी दुश्वारियां बरकरार

विज्ञापन
सियारी नाला पुलिया के पास कटाव होने पर हंगामा करते राहगीर। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
रसूलाबाद। सियारी नाला का ग्यारह गांवों में घुसा पानी घटने लगा है, लेकिन दुश्वारियां अभी भी बरकरार हैं। करीब दस हजार आबादी प्रभावित है। सियारी नाला पर बहाव से कटी सड़क से आवाजाही में परेशानी बनी है। रविवार को राहगीरों ने पुलिया पर कटी सड़क की जल्द मरम्मत कराने के लिए हंगामा व प्रदर्शन किया। राहगीरों ने कहा कि पानी घट गया है। अस्थायी तौर पर सड़क कटाव की मरम्मत कराई जाए ताकि यहां से आवाजाही सुचारु हो सकेे।
विज्ञापन

औरैया से निकले सियारी नाला में अतिवृष्टि पर हर साल उफान आता है। नाली की ठीक तरह से सफाई न होने और कई जगह पर अतिक्रमण से बहाव में रुकावट बनी है। इसकी वजह से रतनपुर में रिंद नदी में नाला का पानी बेहद धीमी गति से गिर रहा है। यही वजह है कि नाला उफनाने से ग्यारह गांवों में पानी घुस गया, जबकि चार गांवों के करीब दो हजार किसानों की पांच सौ बीघा धान व अन्य फसलें जलमग्न होकर खराब हो रही हैं। मवेशियों के सामने हरा चारा का संकट हो गया है।
बहाव की वजह से सियारी नाला की पुलिया पर लहरापुर मार्ग पर भारामऊ, पाल नगर झींगापुरवा व कठारा उसरी मार्ग कट गया है। काफी गहराई में कटाव होने से दोपहिया व साइकिल सवार भी नहीं निकल पा रहे हैं। इधर, प्रशासन व लोक निर्माण विभाग के अधिकारी पानी पूरी तरह से उतरने का इंतजार कर रहे हैं। पंद्रह दिन से परेशानी उठा रहे लोगों का सब्र अब जवाब देने लगा है। रविवार को भारामऊ के पास बनी पुलिया पर राहगीर एकत्र हो गए। उन्होंने बहाव में कटी सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की। अनिकेश, मोहित, अनुपम, गोपाल, पूर्व प्रधान चंद्रपाल आदि ने बताया कि अब पानी उतर चुका है। सड़क की अस्थायी मरम्मत कराई जा सकती है। रात में राहगीरों को दस किमी का चक्कर लगाकर आवागमन करने में परेशानी हो रही है। इसमें समय अधिक लग रहा है। बताया कि रोडवेज की बसों का भी इस रूट से आवागमन ठप है। पंद्रह दिन से यह स्थिति है। ग्यारह गांवों का सीधे रास्ते से संपर्क कट चुका है। कहा कि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम अंजू वर्मा ने बताया कि लोक निर्माण के अभियंता को सड़क मरम्मत के लिए कहा गया है। उम्मीद है कि जल्द सड़क की अस्थायी मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें