फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दिल में घुस गया था थ्रेड कटर, अधिक खून बहने से किशोर की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी थानाक्षेत्र के पटेलनगर में सुरजीत (15) के दिल में थ्रेड कटर घुस था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। अधिक खून बहने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


कच्ची बस्ती निवासी मजदूर कल्लू का बेटा सुरजीत मोहल्ले के ही 11 वर्षीय आकाश के साथ जूते के कारखाने में काम करता था। मंगलवार की रात सुरजीत कारखाने में था तभी खेल-खेल में आकाश ने हाथ में लिया थ्रेड कटर सुरजीत के सीने में मार दिया था। कांशीराम अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। चकेरी इंस्पेक्टर संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बायीं तफर कटर घुसने और अधिक खून बहने से किशोर की मौत की पुष्टि हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें