फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाल्ट से रात भर ठप रहा सबस्टेशन, सौ गांवों की गुल रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। बारिश के चलते गुरुवार की सुबह सरवनखेड़ा विद्युत सब स्टेशन की लाइनों में कई जगह फाल्ट हो गए। इससे करीब 26 घंटे 100 गांवों में विद्युत आपूर्ति ठप रही। शुक्रवार की दोपहर में लाइनों को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल की गई। इस दौरान लोग पेयजल संकट से भी जूझे।
विज्ञापन

सरवनखेड़ा सबस्टेशन से जुड़े गांवों को जाने वाली लाइनों में कई फाल्ट होने से गुरुवार सुबह दस बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शाम करीब आठ बजे कई बार ट्रिपिंग के बाद भी आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी।
इससे सरवनखेड़ा, मनेथू, लोहारी, सैंथा, कौसम, कटेठी, हरचंदापुर, गजनेर, लोहारी समेत सौ गांवों के लोग पूरी रात अंधेरे में रहे। सबमर्सिबल नहीं चलने से गांवों में पानी का संकट हो गया। सूचना पर शुक्रवार की दोपहर तक विद्युत कर्मचारियों ने लाइनों की मरम्मत कर विद्युत आपूर्ति बहाल कराई।
विज्ञापन

कई लाइनमैनों ने बताया कि उनके साथी तीन महीने से लखनऊ में धरना दे रहे हैं, लेकिन मांगों को लेकर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे सुचारु रुप से काम नहीं हो पा रहा है। जेई अंबिका प्रसाद पांडेय ने बताया कि बारिश की वजह से समस्या आई है। फाल्ट ठीक कराकर आपूर्ति शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें