फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालू होते ही जिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट में हो गया लीकेज, टीम ने शुरू की मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जनपद में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए जिला अस्पताल परिसर में बने ऑक्सीजन प्लांट को चालू करते ही उसमें लीकेज हो गया। इस पर टीम को प्लांट की मरम्मत के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय परिसर में बने पीकू वार्ड और एल टू अस्पताल की तैयारियों का जायजा लेने कई बार शासन से टीम आ चुकी है, लेकिन किसी ने ऑक्सीजन प्लांट चलाने की जहमत नहीं उठाई।
शुक्रवार को सीएमओ डॉ. एके सिंह ऑक्सीजन प्लांट चालू करवाने पहुंचे तो वह चल नहीं पाया। लाइन में लीकेज व तकनीकी खामियां मिलीं। इस पर सीएमएस डॉ. वंदना सिंह ने टीम लगाकर प्लांट को ठीक कराने का काम शुरू कराया है। इसके साथ ही सीएमओ ने अस्पताल में कर्मचारियों की तैनाती के लिए ड्यूटी रोस्टर तैयार कराया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट को शुक्रवार को चालू कराया गया तो लाइन में कहीं लीकेज होने की जानकारी मिली। इस पर टीम को मरम्मत के लिए लगाया गया है। - डॉ. वंदना सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें