झाड़ियों से बरामद हुआ पतीराम का कंकाल
तीन दिन की पूछताछ के बाद मंगलवार शाम चार बजे थाना पुलिस ने आरोपी के साथ हथियापुर रेलवे क्रासिंग के नजदीक बंद कोल्डस्टोर के पीछे झाड़ियों से पतीराम का कंकाल बरामद कर लिया। कंकाल में सिर की हड्डी टूटी दिख रही है। पुलिस ने कंकाल को जांच के लिए भेजा है।