फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रेशम विभाग 56 जिलों में लगाएगा 14 लाख पौधे

Sat, 11 Jul 2026 01:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। पुखरायां में शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने 12 जुलाई को पौधरोपण के लिए विभागीय समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 190 ग्राम पंचायतों, 305 स्थलों पर पौधरोपण होगा। रेशम विभाग 56 जिलों में 14 लाख पौधे लगाएगा।
विज्ञापन


पालिका सभाकक्ष पुखरायां से कैबिनेट मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा की। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि रेशम विभाग का लक्ष्य 14 लाख पौधे लगाने का है। विभागीय फार्मों की नर्सरी में शहतूत के 33 लाख और अर्जुन के 3 लाख समेत कुल 36 लाख पौधे तैयार हैं। अभियान 56 जनपदों में चलाया जाएगा। 190 ग्राम पंचायतों और 305 स्थलों का चयन किया गया है। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने बताया कि महाभियान में रेशम विभाग की भूमिका अहम है। बैठक में ऑनलाइन जुड़े आजमगढ़ के राकेश पांडेय ने बताया कि एक साल पहले 10 बीघा में शहतूत लगाए है। इस बार चार बीघा जमीन पर शहतूत के बीस हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। विदेश से पढ़ाई की है और शहतूत से फल, लकड़ी मिलती है। पर्यावरण संरक्षण होता है और रेशम पालन में मदद मिलती है।
...............................
समीक्षा बैठक में परखी पौधरोपण तैयारी
कानपुर देहात। माती कलक्ट्रेट सभागार परिसर में शुक्रवार को 12 जुलाई को प्रस्तावित वृहद पौधरोपण अभियान की तैयारी की समीक्षा की गई।जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में विभागवार लक्ष्य व तैयारी की जानकारी ली गई। डीएफओ प्रोमिला ने बताया कि 50.38 लाख पौधे लगाए जाने हैं। नर्सरी से पौधों की विभागवार उठान कराई जा रही है। बैठक में एडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य, सीएमओ डाॅ. जय गोविंद आदि रहे। समस्त उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी, जनपद स्तरीय अधिकारी एवं नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े। डीएफओ ने बताया कि जनपद स्तरीय वृहद पौधरोपण कार्यक्रम 12 जुलाई को केंद्रीय विद्यालय नवीपुर में होगा। यहां राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला मुख्य अतिथि होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें