शादी के बाद से ही ससुराली दहेज में एक लाख रुपये व जंजीर की मांग पर पुत्री का उत्पीड़न कर रहे थे। आरोप लगाया दहेज की मांग पूरी न होने पर बुधवार सुबह करीब तीन बजे पति व ससुर ने मारपीट करते हुए गला दबाकर हरदेवी की हत्या कर दी। क्राइम इंस्पेक्टर आरके यादव ने कहा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण ज्ञात होगा।