फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कोरोना रोगी के परिजन बुलाते रहे एंबुलेस नहीं आई, 18 घंटे बाद शव लेने पहुंचा वाहन

Fri, 17 Jul 2020 09:57 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के दबौली में कोरोना रोगी की एंबुलेंस बुलाते-बुलाते घर में ही मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग को सूचना देने के बाद भी टीम उन्हें लेने नहीं आई। बुधवार रात 2 बजे मौत के बाद गुरुवार दोपहर शव वाहन आया और शव को प्रोटोकाल के तहत अपने साथ ले गया।
विज्ञापन


तब तक घर वाले और पूरा मोहल्ला परेशान रहा। हरमिलाप मोड़ के पास रहने वाले प्राइवेट कर्मी (45) के साले ने बताया कि सोमवार से जीजा को बुखार आ रहा था और सांस लेने में दिक्कत थी। बुधवार शाम करीब सात बजे उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

 
विज्ञापन

इस पर स्वास्थ्य विभाग के टोल फ्री नंबर पर कई बार सूचना दी गई, लेकिन कोई नहीं आया। रात करीब 2 बजे घर में ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद भी स्वास्थ्य विभाग को फोन करते रहे लेकिन बुधवार दोपहर बाद शव वाहन भेजा गया।

बाद में पुलिस ने चारों ओर बैरिकेडिंग लगाकर मोहल्ला सील कर दिया। परिवार में 9 सदस्यों और मोहल्ले में रहने वाले लोगों में घटना के बाद से दहशत है। ऐसा ही एक मामला चुन्नीगंज के रामकृष्णा अपार्टमेंट में देखने को मिला।

48 साल के व्यापारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के 18 घंटे बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम उन्हें लेने नहीं पहुंची। अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों का आपस में मिलना जुलना था। इसे लेकर अब सभी दहशत में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें