फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रबी गोष्ठी में जैविक खेती अपनाने और श्री अन्न से सेहत सुधारने का दिया मंत्र

विज्ञापन
रबी गोष्ठी में श्री अन्न से बने खाद्य पदार्थ को देखते विधायक, डीएम व सीडीओ। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। रबी की पैदावार बढ़ाने, खेती को रसायन मुक्त बनाने और श्रीअन्न को बढ़ावा देने के लिए चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि स्थित लाल बहादुर शास्त्री कृषक सभागार में गुरुवार को जनपद स्तरीय रबी गोष्ठी आयोजित हुई।
विज्ञापन


इसमें वैज्ञानिकों ने कम रसायन का प्रयोग कर अधिक उत्पादन पाने, जैविक खेती अपनाएं व श्री अन्न से सेहत सुधारने के लिए किसानों को जागरूक किया। यहां कृषि विभाग, बीज, मृदा परीक्षण, उद्यान, रेशम, जैविक खेती, इफ्को समेत कई संस्थानों के स्टाल भी लगाए गए।


रबी उत्पादकता गोष्ठी, तिलहन मेला एवं मिलेट्स रेसिपी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक राहुल बच्चा सोनकर, डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह, सीडीओ दीक्षा जैन ने स्टालों का निरीक्षण किया। गोष्ठी में विधायक राहुल बच्चा सोनकर ने कहा कि जल, वायु और मिट्टी किसान की जीवनरेखा हैं।
विज्ञापन


रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग से स्वास्थ्य जोखिम बढ़ता है और भूमि की उर्वरता घटती है। डीएम ने किसानों से श्रीअन्न व जैविक खेती अपनाने की अपील की। सीडीओ ने कहा कि अधिक रसायन खेतों के साथ वायु और जल को भी प्रदूषित कर रहे हैं।

उन्होंने मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरक का उपयोग करने की सलाह दी। कृषि उपनिदेशक आरएस वर्मा ने किसानों को विभाग की योजनाएं बताईं। वैज्ञानिक डॉ. अखिलेश मिश्रा, रामजी गुप्ता, अरविंद कुमार, सर्वेश कुमार, महक सिंह तथा सेवानिवृत्त सहायक विकास अधिकारी शिव आसरे पांडेय ने आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें