वारदात के बाद दबंग मौके से फरार
इस पर दबंगों ने ट्रक के पाने से पवन की जमकर पिटाई कर दी। वारदात को अंजाम देकर दबंग मौके से फरार हो गए। परिजन उन्नाव के एक अस्पताल ले गए, जहां युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। उन्नाव में युवक की मौत के बाद परिजन शव को लेकर कानपुर आ रहे है।
नशे में करते हैं छेड़छाड़
इस पर हंगामे की आशंका को देखते हुए घटनास्थल पर एसीपी समेत कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। मौरंग मंडी के पीछे बस्ती में लोग जुग्गी-झोपड़ी बनाकर रहते है। यहां लोग नशेबाजी किया करते थे। इतना ही नहीं, नशे में होकर वह राह चलने वाली लड़कियों से छेड़छाड़ भी करते है।