हमीरपुर जिले के बिवार थाना क्षेत्र के बिगहना गांव में सोमवार को एक बारात बिना निकाह के ही लौट गई। बरात में अधिक महर और अन्य रस्मों के विरोध करने पर बात बिगड़ गई। इसके बाद में दोनों पक्षों ने अब तक किए खर्च का हिसाब किताब कर आपसी सहमति बनाई।ग्रामीणों के अनुसार मध्य प्रदेश के एक सीमावर्ती गांव से सिवाय थाना क्षेत्र के बिगहना गांव बारात आई थी।
रकम की मांग के साथ अन्य रस्मों का विरोध करने पर वर पक्ष पूरे खर्चे का हिसाब दे कर पूरी बरात को वापस ले गए। इस संबंध में कन्या पक्ष ने भी किसी से कोई शिकायत नहीं। बड़ी आबादी वाले गांव बिगहना में मुस्लिम समुदाय के यहां बरात मध्य प्रदेश के एक गांव से आई थी। इसमें पुरानी रिश्तेदारी के ही लोग नई रिश्तेदारी करने आए थे।