फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: प्रधानमंत्री कर सकते हैं छह विद्युत सब स्टेशनों का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शहर में बढ़ते बिजली भार और ट्रिपिंग की समस्या से राहत दिलाने के लिए केस्को छह नए विद्युत उपकेंद्र (सबस्टेशन) स्थापित करने जा रहा है। इनका शिलान्यास प्रधानमंत्री अगले महीने कर सकते हैं। इन परियोजनाओं को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित शिलान्यास व लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

कानपुर विद्युत आपूर्ति कंपनी (केस्को) के अंतर्गत वर्तमान में करीब 7.5 लाख उपभोक्ताओं को 97 सबस्टेशनों के माध्यम से बिजली आपूर्ति की जा रही है। कई क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे लोड को देखते हुए छह नए सबस्टेशनों में से तीन का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। केस्को की प्रबंध निदेशक नेहा जैन ने बताया कि पोखरपुर, न्यू इस्पात नगर (दादानगर) और सकरापुर-हंसपुरम में निर्माण कार्य प्रगति पर है। दादानगर में बनने वाला 20 एमवीए क्षमता का सबस्टेशन विशेष रूप से औद्योगिक क्षेत्र को लाभ पहुंचाएगा जिससे करीब दो हजार फैक्टरियों को बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सकेगी। इसके अलावा पशुपतिनगर, गोविंदनगर स्थित पराग डेयरी क्षेत्र और किदवई नगर साइट-1 में भी नए उपकेंद्र स्थापित किए जाएंगे। इन सभी परियोजनाओं के लिए भूमि का चयन किया जा चुका है। करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इन छह सबस्टेशनों से लगभग 50 हजार उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। केस्को के अनुसार, नए उपकेंद्र शुरू होने के बाद ओवरलोडिंग, ट्रिपिंग और फॉल्ट की समस्याओं में कमी आएगी। साथ ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार होगा और उपभोक्ताओं को अधिक स्थिर एवं निर्बाध विद्युत सेवा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें