फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: प्रांजल-श्रेयांश की जोड़ी बनी मास्टर माइंड शतरंज विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। प्रथम मास्टर माइंड शतरंज टीम चैंपियनशिप का आयोजन मंगलवार को अवधपुरी स्थित मास्टर माइंड अकादमी में हुआ। प्रतियोगिता में 14 टीमों (प्रत्येक में दो खिलाड़ी) ने भाग लिया। पांच राउंड के रोमांचक मुकाबलों के बाद प्रांजल-श्रेयांश की जोड़ी ने चैंपियनशिप का खिताब जीता।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में प्रांजल सिंह और श्रेयांश सिंह की जोड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया। अतुल ठाकुर व अरिहंत राय चौधरी की टीम दूसरे स्थान पर रही। विकास निषाद व आदित्य यादव की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही, जबकि शिवांशु सिंह व शाश्वत बाजपेई चौथे स्थान पर रहे। पांचवें स्थान पर आदित्य अरोड़ा व आर्यन गौतम, छठे स्थान पर अभिजीत गोरहा व सौरभ दीक्षित और सातवें स्थान पर अरनव भारद्वाज व अक्षांश सिंह की टीम रही।

राइजिंग स्टार पुरस्कार को जीतने वाले अलौकिक आनंद गुप्ता और मिरनांक बागची को ट्रॉफी प्रदान की गई। कानपुर चेस एसोसिएशन के सचिव दिलीप श्रीवास्तव ने शीर्ष चार टीमों को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और पांचवें, छठे और सातवें स्थान पर रहने वाली टीमों को पदक प्रदान किया। अकादमी के संरक्षक ऋषभ निषाद और अनुराग निषाद उपस्थित रहे। चीफ ऑर्बिटर प्रशंसा वर्मा रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें