फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सिविल सर्विसेज खेल ट्रायल की नई तिथियां घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ ने वर्ष 2026-27 की अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज प्रतियोगिताओं के लिए जिला, मंडल और प्रदेश स्तरीय चयन ट्रायल्स की नई तिथि घोषित की। कानपुर में जिला स्तरीय ट्रायल 13 अगस्त और मंडल स्तरीय ट्रायल 18-19 अगस्त को ग्रीनपार्क में होंगे। पहले यह ट्रायल 6 अगस्त और 12-13 अगस्त को प्रस्तावित थे।
विज्ञापन


प्रदेश स्तरीय ट्रायल 24 व 25 अगस्त को संबंधित खेलों के निर्धारित केंद्रों पर आयोजित किए जाएंगे। यहां मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ी ही भाग लेंगे। प्रतियोगिताओं में टेनिस, वॉलीबॉल, तैराकी, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन, बेस्ट फिजिक, एथलेटिक्स, फुटबॉल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावरलिफ्टिंग, क्रिकेट, हॉकी, खो-खो और योगासन शामिल हैं। खेल विभाग ने साफ किया कि केवल पूर्णकालिक सरकारी कर्मचारी ही ट्रायल में भाग लेने के पात्र होंगे। परिषद, बोर्ड, नगर निगम, पंचायत और अन्य स्वायत्तशासी संस्थाओं के कर्मचारी इसमें भाग नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें