पुलिस ने खंगाले थे कई सीसीटीवी कैमरे
सहायक पुलिस आयुक्त, बिल्हौर आईपी सिंह ने बताया कि कस्बे के एक मोहल्ले से किशोरी के भगा ले जाने की मामले का उच्चाधिकारियों के निर्देशन में पूरी तरह खुलासा कर दिया है। अपराध शाखा के लोगों ने मुकदमा दर्ज होने के बाद कई सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे।
उसे जानती-पहचानती है बालिका
इसमें बालिका के अकेले जाते हुए का वीडियो हैं। आरोपी युवक अलीशान उर्फ साहिल बालिका के मोहल्ले में घरों की पुताई का काम करने आता था, तभी से बालिका उसे जानती-पहचानती है। पूछताछ में बालिका द्वारा उक्त युवक से मिलने की बात भी बताई गई है।
चारा वाले स्थान पर छिप कर बैठी थी
घर से गायब बालिका दो घंटे बाद ही घर आ गई थी और पिटाई के डर से पशुओं के चारा वाले स्थान पर छिप कर बैठी थी। वहीं डीसीपी विजय ढुल ने पीड़ित पक्ष की ओर से दर्ज कराई कई रिपोर्ट में पास्कों की धाराएं बढ़ाई जा रही है। दो जुलाई की रात को किशोरी घर से लापता हो गई थी।
विधायक आरोपियों से बोले- भूसा भरवा दूंगा
कस्बे के एक मोहल्ले से संदिग्ध हालत में लापता हुई कक्षा 8 में पढ़ने वाली किशोरी के पिता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कई नामित आरोपियों को पुलिस ने बुधवार रात कोतवाली में हिरासत में लिया था। रात करीब दो बजे बिल्हौर विधायक अपने कई समर्थकों संग पहुंचे और हिरासत में बंद आरोपियों को कड़ी देने लगे।
समर्थकों ने वीडियो भी वायरल किया
कोई भी आरोपी विधायक के तेवर देख आंख से आंख नहीं मिला सका, जिस कारण विधायक अपनी भड़ास निकालते हुए निकल गए। पूरे वाकया का सोशल मीडिया पर उनके समर्थकों ने वीडियो भी वायरल किया है। मामले का संज्ञान लेकर बिल्हौर विधायक मोहित उर्फ राहुल बच्चा अपने समर्थकों संग कोतवाली पहुंचे।
सपा की सरकार नहीं हैं, भूसा भरवा दूंगा
पुलिस अभिरक्षा में बैठे उक्त आरोपियों को कड़ी हिदायत देते हुए बोले कि अब तुम लोग यह भी करने लगे। सपा की सरकार नहीं है, किशोरी का पता बता दो... नहीं तो सभी के भूसा भरवा दूंगा। विधायक के समर्थकों का दावा है कि सख्ती के कारण किशोरी को संदिग्ध हालात में भोर पहर अपने ही घर से पुलिस ने बरामद कर लिया है।