फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोगी की चल रही थी सर्जरी तभी कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव, पेट खुला और दूसरे अस्पताल में कर दिया शिफ्ट

Fri, 18 Sep 2020 03:10 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कानपुर के एक निजी अस्पताल में रोगी के पेट का आपरेशन करने के बाद जब कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट आई तो उसे कांशीराम अस्पताल भेज दिया गया। रोगी के ढंग से टांके तक नहीं लगे थे। उसके टांके अलग हो गए जिससे पेट खुल गया। 
विज्ञापन


जनता नगर बर्रा-चार की रहने वाली 35 साल की रोगी की काकादेव स्थित एक निजी अस्पताल में पेट की सर्जरी हुई थी। उसका पाखाने का रास्ता बनाया गया है। कोरोना पॉजीटिव आई तो कांशीराम भेज दिया गया। कांशीराम के सीएमएस डॉ. दिनेश सिंह सचान का कहना है कि रोगी लेवल थ्री की है उसे हैलट भेजा जाना चाहिए।

पेट की सर्जरी की रोगी है अगर दिक्कत हो गई और डायलिसिस की जरूरत पड़ी तो अस्पताल में व्यवस्था नहीं है। परिजनों ने सीएमओ डॉ. अनिल कुमार मिश्रा को भी समस्या बताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें