फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 46 कॉलेजों में बढ़ीं बीए की 20-20 सीटें, आवेदन ज्यादा होने से अधिकतर कॉलेजों में सीटें हो गई थीं फुल

Fri, 18 Sep 2020 03:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएसजेएम विश्वविद्यालय
विज्ञापन
कोरोना काल में छात्रों का रुझान प्रोफेशनल कोर्सों के बजाय सामान्य स्नातक कोर्सों की ओर ज्यादा रहा है। इसी कारण कई सालों बाद छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय से संबद्ध कई कॉलेज बीए की सीटों में बढ़ोत्तरी की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


विवि प्रशासन ने 46 कॉलेजों में 20-20 सीटें बढ़ाने की मांग पर मुहर लगा दी है।  कोरोना के कारण आए आर्थिक संकट की वजह से इस बार छात्रों ने महंगे प्रोफेशनल कोर्सों की जगह पर कम फीस वाले स्नातक कोर्स मसलन बीए, बीएससी, बीकॉम में अधिक आवेदन किए थे।

ऐसे में अधिकतर कॉलेजों में सीटें फुल हो गई थीं। जबकि हर वर्ष अनुदानित कॉलेजों में भी सामान्य स्नातक कोर्स की सीटें फुल नहीं होती थीं। रजिस्ट्रार डॉ. अनिल कुमार यादव ने बताया कि कुछ कॉलेजों ने बीसीए व बीबीए में भी 20 अतिरिक्त सीटें बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन


कानपुर नगर के 12, औरैया के 9, इटावा के चार, कानपुर देहात के तीन, हरदोई के छह, उन्नाव के छह, रायबरेली के दो, फर्रुखाबाद व कन्नौज के दो-दो कॉलेजों में बीए की सीटें बढ़ाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें