Chitrakoot News: मऊ तहसील के ग्राम पंचायत अरखा पुरवा गांव में मरीज को चारपाई में ले जाने को मामला सामने आया है। दरअसल, गांव की डेढ़ किलोमीटर की सड़क खराब होने की वजह से एम्बुलेंस नहीं पहुंच पाई थी।
चित्रकूट जिले में मरीज को चारपाई पर ले जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। गांव की पक्की सड़क न होने पर एम्बुलेंस नही पहुंच पाई थी। इस पर परिजन मरीज को चारपाई में लेटाकर अस्पताल ले गए। ग्रामीणों ने मरीज को चारपाई में ले जाने का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
वायरल वीडियो एक दिन पुराना बताया जा रहा है। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो प्रशासन पर कई सवाल खड़े करता है। जानकारी के अनुसार, अरखा पुरवा से घुरेटा पुरवा गांव की डेढ़ किलोमीटर की सड़क खराब है।