फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालपीः कल तक बंद रहेगा यमुना का पुराना पुल, मरम्मत का काम शुरू

Mon, 02 Dec 2019 12:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कालपी (जालौन)
विज्ञापन
पुल - फोटो : Social Media
विज्ञापन

कालपी में यमुना नदी स्थित पुराने पुल की मरम्मत का कार्य रविवार से शुरू हो गया और मरम्मत के कारण इस पुल पर वाहनों का संचालन मंगलवार तक बंद रहेगा। इससे आए दिन कालपी में जाम से जूझ रहे बाशिंदों व राहगीरों को काफी परेशानी से गुजरना पड़ेगा।

विज्ञापन


 राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के जनसंपर्क अधिकारी डीएन त्रिपाठी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष हर 6-6 माह के अंतराल में पुराने सेतु के मरम्मतीकरण का कार्य कराया जाता है। 

इसी को मद्देनजर रखकर नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी तथा विशेषज्ञों के द्वारा रविवार से मरम्मतीकरण का काम शुरू करा दिया गया है। मरम्मतीकरण का कार्य दो और तीन दिन तक चलने से पुल में वाहनों का संचालन ठप रहेगा। 
विज्ञापन


एक पुल बंद होने से कालपी में एक बार फिर जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ेगा। वहीं पुलिस ने भी तीन दिन की तैयारी पूर्ण कर ली है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तीन दिन वाहनों के आवागमन को लेकर विशेष कार्य योजना बनाई गई है, जिससे हाईवे पर जाम न लगने दिया जाए। 

मालूम हो कि यमुना नदी पर पहला पुल नेशनल बिल्डिंग कारपोरेशन कंपनी द्वारा 1982 में निर्मित कराया गया था। इस पुल से ओवरलोड ट्रक गुजरने से बीते तीन वर्ष पहले पिलर क्रेक हो गए थे तथा स्प्रिंग व बेयरिंग खराब हो गई थी। जिससे छह माह के लिए पुल में वाहनों का संचालन रोक दिया गया था। विशेषज्ञों की टीम व कलकत्ता की सेतु निर्माण कंपनी के इंजीनियरों के द्वारा पुल के मरम्मतीकरण का कार्य कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें