फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरों को नियम बताने वाले अधिकारी कोरोना संक्रमण से खुद हुए बेपरवाह

विज्ञापन
अकबरपुर के संपूर्ण समाधान दिवस में बिना मास्क लगाए मौजूद एसडीएम व फरियादी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। शासन की ओर से कोरोना के नए स्वरूप ओमीक्रॉन को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जिला प्रशासन लोगों से कोविड नियमों का पालन करने की लगातार अपील कर रहा है। इसके लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
विज्ञापन

वहीं अस्पतालों, तहसील, सीएमओ दफ्तर सहित अन्य सरकारी कार्यालयों में कर्मचारी बिना मास्क लगाए ही कामकाज कर रहे हैं। दूसरों को नियम कायदे पालन की नसीहत देने वाले अधिकारी भी कोविड गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण के प्रति हर जगह बेपरवाही नजर आ रही है।
तहसील के एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया था। यहां दोपहर 12:15 बजे एसडीएम वागीश कुमार सहित अन्य अधिकारी लोगों की फरियादें सुन रहे थे। इसमें से एसडीएम से लेकर किसी भी अधिकारी, फरियादी और सुरक्षाकर्मियों ने भी मास्क नहीं लगाया था।
विज्ञापन

अकबरपुर सीएचसी की ओपीडी में कर्मचारी शनिवार दोपहर 12 बजे बिना मास्क लगाए ही मरीजों के पर्चे बना रहे थे। सीएचसी परिसर में ही डॉक्टर और मरीज बिना मास्क के नजर आए। यहां सामाजिक दूरी का पालन होता भी नहीं नजर आया।
जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शनिवार को 10 से ज्यादा मरीज भर्ती थे। उनके साथ आये तीमारदारों ने मास्क नहीं लगाया हुआ था। सभी मरीज के पास बैठे थे। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मचारी मरीजों के पास तक जाते लेकिन किसी को मास्क लगाने के लिए रोका टोका नहीं गया।
आरटीओ कार्यालय मेें दोपहर डेढ़ बजे दफ्तर के अंदर कर्मचारी बिना मास्क लगाये बैठे थे। यहां कामकाज को आने वाले लोगों ने भी मास्क नहीं लगाया हुआ था। यहां पर भी सामाजिक दूरी बरतने पर लोग ध्यान नहीं दे रहे हैं।
जनपद में सभी लोगों को कोविड नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। इसी से हम कोरोना को हराएंगे। सभी विभागों को नियमों का पालन करने के लिए एक बार फिर पत्र जारी किया जाएगा। - डॉ. एके सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें