फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: थमा प्रचार का शोर, अब मतदान पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। चौथे चरण में 13 मई को होने वाले मतदान के लिए चुनावी शोर शनिवार शाम छह बजे से थम गया। अब प्रशासनिक अमला मतदान की तैयारी में जुटा है। रविवार सुबह सात बजे से 890 पोलिंग पार्टियां शहर के मंडी परिसर से रवाना होंगी।
विज्ञापन

इटावा लोकसभा क्षेत्र में जिले की दो विधानसभाएं इटावा सदर और भरथना आती हैं। दोनों में कुल 890 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। सभी बूथों के लिए कार्मिकों की ड्यूटी तय की गई है। पोलिंग पार्टियां पीठासीन अधिकारी के नेतृत्व में रहेंगी। बूथों तक कार्मिकों को पहुंचाने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेटों को जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही बूथों पर बस्तों को भी तैयार किया गया है। शनिवार को दिन भर तैयारियां होती रहीं।
मंडी परिसर में जिला प्रशासन की ओर से टेंट और रोशनी की व्यवस्था कराई गई। जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी, वाहन व्यवस्था, ईवीएम व लेखन सामग्री आदि उपलब्ध कराने की व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने अधीनस्थों को सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि रविवार को पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 13 मई को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। उन्होंने सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए कि भ्रमण के दौरान मतदान केंद्रों आदि की वीडियोग्राफी कराते रहें, जिससे किसी भी प्रकार की दिक्कत आने पर वीडियो फुटेज की मदद से कार्रवाई की जा सके। इस दौरान उपजिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव, सीडीओ अजय कुमार गौतम, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।




पोलिंग पार्टियों के लिए लगाई गईं 459 बसें
पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए परिवहन विभाग की ओर से वाहनों का इंतजाम कराया गया है। एआरटीओ ब्रजेश कुमार ने बताया कि भरथना विधानसभा क्षेत्र के लिए कुल 342 बसें और इटावा विधानसभा के लिए 117 बसों का इंतजाम किया गया है। इस तरह कुल 459 बसें दोनों विधानसभाओं के लिए लगाई गई हैं। वहीं, करीब 400 छोटे वाहनों का इंतजाम है। दोनों विधानसभाओं के लिए तीन-तीन बसें अतिरिक्त रखी गई हैं। देर शाम तक वाहनों को मंडी परिसर में खड़ा कराना शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें