फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रूरा उपकेंद्र में लगा नया पांच एमवी ट्रांसफार्मर तीन माह से ठप

Tue, 25 Nov 2025 01:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। रूरा उपकेंद्र में करीब तीन माह पूर्व रखा गया पांच एमबी का ट्रांसफार्मर ठप है। करीब 18 हजार कनेक्शनों का लोड 10-10 एमवी के पॉवर ट्रांसफार्मर पर है। सिंचाई के लिए दिन में निजी नलकूप चलने से ओवरलोड की स्थित बन रही है। इसी के चलते बिना पूर्व सूचना सोमवार को नगर की बिजली रोस्टिंग 9.30 बजे कर दी गई।
विज्ञापन

रूरा उपकेंद्र की क्षमता बीस एमवी की थी। ओवर लोड की स्थिति बनने पर उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाकर 25 एमवी कर दी गई है। करीब तीन माह पहले पांच एमवी ट्रांसफार्मर लगाया गया है, मगर इस पर अब तक कोई लोड नहीं रखा गया है। टेस्टिंग के बाद से पांच एमवी ट्रांसफार्मर ठप है। इधर गेहूं, जौ व सरसों आदि की बोआई के बाद फसलों की सिंचाई शुरू हो गई है। निजी नलकूप दिन में चलते हैं तो उपकेंद्र के फीडर ओवर लोड हो रहे हैं। दिन की रोस्टिंग सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे है।
सोमवार को फीडर ओवर लोड से बचाने के लिए नगर की बिजली आपूर्ति सुबह 9:30 बजे ही बंद कर दी गई। इसकी पूर्व में कोई सूचना भी नहीं दी गई। करीब पांच हजार से अधिक कनेक्शनों से जुड़े लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। 10 बजे तक बिजली नहीं आई तब लोगों ने उपकेंद्र से जानकारी की। बिजली कर्मियों ने बताया कि सिंचाई के लिए नलकूपों के चलने से ओवर लोड की स्थिति बन रही है। इसकी वजह से नगर की रोस्टिंग सुबह 9:30 बजे से की जाएगी। एसडीओ ब्रजेंद्र सिंह ने बताया कि एक वीसीबी में खराबी है। इसकी वजह से पांच एमवी ट्रांसफार्मर पर लोड नहीं रखा गया है। वीसीबी को दुरुस्त कराने के बाद पांच एमवी ट्रांसफार्मर से नलकूप फीडर जोड़ा जाएगा। बिना पूर्व सूचना के रोस्टिंग समय बदलने की जानकारी जेई ने उन्हें नहीं दी है। इसकी जानकारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें