फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: नशेबाजी और अवैध संबंधों में हुई किसान की हत्या, 24 घंटे में वारदात का पर्दाफाश, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 19 Jul 2023 01:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat Murder: थाना प्रभारी एसएन सिंह ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। वहां से न्यायिक अभिरक्षा में दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में मंगलपुर के जरहुली गांव में अनुसूचित जाति के किसान की हत्या का 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश हो गया। पकड़े गए हत्यारोपी युवकों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि नशेबाजी व एक आरोपी की पत्नी से अवैध संबंधों के शक में किसान की बांस के डंडे से पीटकर हत्या की थी।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त बांस का डंडा और किसान से लूटे गए पांच हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने मंगलवार को हत्यारोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। जरहुली गांव निवासी अनुसुचित जाति शिवपाल (45) 16 जुलाई 23 को घर से लापता हो गए थे।
पत्नी गुड्डी ने मंगलपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए गांव के ही दीपक चौहान पर पति को गायब करने का शक जताया था। पुलिस ने दीपक व उसके दोस्त रामप्रकाश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। फिर दीपक के घर के एक कमरे से शिवपाल का शव मिल गया था। परिजनों ने मुआवजे की मांग करते हुए हंगामा किया था।

विज्ञापन

मामला दर्जकर दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस को शव नहीं उठाने दिया था। एएसपी राजेश पांडेय के नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा देने के बाद परिजन मानें थे। देर रात शिवपाल की पत्नी गुड्डी देवी ने दीपक चौहान व रामप्रकाश के खिलाफ हत्या, साक्ष्य छिपाने, एसटीएससी एक्ट के तहत मामला दर्जकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

नुकीला कीला लगा बांस का डंडा बरामद
आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त खून लगा नुकीला कीला लगा बांस का डंडा व शिवपाल से लूटे गए दस में पांच हजार रुपये बरामद किए। पुलिस की पूछताछ में रामप्रकाश ने बताया कि शिवपाल उसके पिता श्यामलाल के पास रोजाना की गांजा पीने घर जाता था। इस दौरान उसकी पत्नी से बातचीत भी करता था।

शक था कि पत्नी से हैं अवैध संबंध
उसने पिता के साथ गांजा पीने व पत्नी से बात करने से मना किया था, लेकिन शिवपाल बाज नहीं आया। उसे शक था कि शिवपाल की उसकी पत्नी से अवैध संबंध है। इसी खुन्नस में उसने दोस्त दीपक सिंह के साथ मिलकर शिवपाल की हत्या की साजिश रची। 16 जुलाई को शिवपाल उसके घर से गांजा पीकर वापस जा रहा था।

शव घसीटकर ले गए थे दीपक के घर
उसी दौरान उसने खेत में गड़े बांस के डंडे को उखाड़ कर शिवपाल के सिर पर प्रहार कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर गिर गया, तभी पीछे से दीपक आ गया। इसके बाद उसने शिवपाल को पकड़ लिया और उसी डंडे से दीपक उसे पीटा। इससे शिवपाल की मौत हो गई। इसके बाद वह लोग शव घसीटकर दीपक के घर ले गए।
विज्ञापन

न्यायिक अभिरक्षा में दोनों को भेजा गया जेल
वहां एक कमरे में शव रख दिया। रात में शव ठिकाने लगाने की बात हुई थी। इसी बीच पुलिस ने उन लोगों कों पकड़ लिया और शिवपाल का शव भी मिल गया।  थाना प्रभारी एसएन सिंह ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। वहां से न्यायिक अभिरक्षा में दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें