फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नुकीले हथियार से सिर पर वार कर की गई थी अधेड़ की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पनकी थानाक्षेत्र में सोमवार को जवाहरपुरम में झाड़ियों में मृत मिले मोतीलाल के शव का बुधवार को पोस्टमॉर्टम किया गया। रिपोर्ट में नुकीले हथियार से सिर पर वार करने से हत्या की पुष्टि हुई है। अधेड़ के सिर की हडिड्यां टूटी मिलीं। कोमा में जाने से उसकी माैत हुई है। वहीं पत्नी ने क्षेत्र के एक शख्स पर 100 रुपये के विवाद में वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मोतीलाल की पत्नी संजू ने बताया कि वह दादानगर में फैक्टरी में काम के साथ बाइक की सर्विस करते थे। पति ने शनिवार को इलाके के एक सेवानिवृत्त फौजी के भाई से 100 रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि रविवार शाम तक रुपये वापस न करने पर वह घर आया और सास सुशीला व ससुर श्रीराम को खरीखोटी सुनाई थी। धमकाया कि पैसा दिया है तो लेना भी जानते हैं। पत्नी के अनुसार उन्होंने सोमवार सुबह पति से 100 रुपये वापस करके ही ड्यूटी पर जाने के लिए कहा था।

बताया कि युवक को रुपये देने गए पति वापस नहीं आए। वह टिफिन लगाए उनका इन्तजार करती रही। रात तक वापस नहीं लाैटे तो नाते-रिश्तेदारों से पता किया गया लेकिन पति की कोई जानकारी नहीं मिली। मंगलवार दोपहर सोशल मीडिया के माध्यम से पति के शव की पहचान की। पनकी इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने बताया कि अब तक 200 के आसपास कैमरे खंगाले जा चुके हैं। हत्या क्यों और किसने की इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें