फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेलोडी का जादू: यूनिवर्सिटी के इंस्टाग्राम पेज पर लिखा- Why CSJMU Is Like a Melody, फिर आया ट्विस्ट

Fri, 22 May 2026 03:36 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: ट्रेंड को फॉलो करते हुए इंस्टाग्राम पेज पर व्हाई सीएसजेएमयू इज लाइक मेलोडी टैगलाइन दी।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी के इंस्टाग्राम पेज का स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटली की पीएम जियोर्जिया मेलनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इसी से प्रेरित होकर छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) ने दाखिले बढ़ाने के लिए इंस्टाग्राम पेज पर व्हाई सीएसजेएमयू इज लाइक मेलोडी... जैसी टैगलाइन दे डाली। खास बात यह है कि जब आलाधिकारियों से इस बारे में जानकारी ली गई तो उन्होंने इसे विवि को प्रमोट करने की प्लानिंग बताया पर कुछ देर बाद ही पेज को ही हटा दिया गया।
विज्ञापन


विवि अब पारंपरिक सूचना प्रसार से आगे बढ़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म और क्रिएटिव कैंपेन से छात्रों को जोड़ने पर जोर दे रहा है। अमूमन अमूल दूध ट्रेडिंग चीजों को अपनाकर नए-नए विज्ञापन लाता है पर इस बार सीएसजेएमयू भी ऐसा करता दिखा। सोशल मीडिया के मेलोडी ट्रेंड काे फॉलो करते हुए सीएसजेएमयू ने मिशन एडमिशन 2026–27 के तहत प्रचार रणनीति में बदलाव करते हुए अपनी इंस्टा आईडी को अपडेट किया है।

व्हाई सीएसजेएमयू इज लाइक मेलोडी...
यह कैंपेन युवाओं की पसंद और डिजिटल ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है ताकि विश्वविद्यालय की ब्रांडिंग मजबूत हो सके। जिस पेज पर व्हाई सीएसजेएमयू इज लाइक मेलोडी... टैगलाइन लिखकर मेलोडी टॉफी की फोटो भी लगाई गई है। उसके नीचे स्पष्ट भी किया गया कि यह टैगलाइन क्यों दी गई है। इसमें लिखा है कि एक बार आपका इसका अनुभव लेंगे तो इसकी सफलता मिठास घोल देगी।
विज्ञापन

कुलपति बोले- काफी एक्टिव है हमारी सोशल मीडिया टीम
साथ ही वर्ल्ड क्लास एजुकेशन, अनुभवी फैकल्टी, आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर और बेहतर कॅरिअर अवसरों को प्रमुखता से दर्शाया गया है। साथ ही विजुअल ग्राफिक्स और स्लोगन से यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि यहां पढ़ाई के साथ भविष्य भी सुरक्षित है। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि हमारी सोशल मीडिया टीम काफी एक्टिव रहती हैं। ट्रेंड के आधार पर ही वह विवि काे प्रमोट करने की प्लानिंग करते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें