फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति हुई नहीं और थमा दिया 71 हजार का बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। निजी नलकूप के लिए अभी लाइन बिछी नहीं और विद्युत विभाग ने किसान को 71 हजार रुपये का बिल थमा दिया। किसान ने डीएम से गुहार लगाई है। उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

डेरापुर के बलाई बुजुर्ग के मजरा किशुनपुर निवासी ज्ञान सिंह किसान हैं। बोरिंग कराने के बाद उन्होंने निजी नलकूप की सामान्य योजना में विद्युत लाइन बिछाने के लिए जुलाई 2019 में आवेदन किया था। इस्टीमेट बनने पर 18 जुलाई 2019 को 56740 रुपये जमा कर दिए। इसके बाद 6 अगस्त 2019 को स्टोर से सामान उठान के लिए पनकी भंडार केंद्र को मांग पत्र जारी हो गया। सामान्य योजना में शासन से लक्ष्य नहीं आने पर भंडार केंद्र से खंभे, ट्रांसफार्मर व तार आदि नहीं मिला। इसके चलते विद्युत लाइन नहीं बिछ सकी। इधर, विभाग ने 71730 रुपये का बिल भेज दिया।
ज्ञान सिंह कहते हैं कि हर माह बिल बकाया का मोबाइल पर मैसेज भी आ रहा है। कई बार कानपुर में बिजली कार्यालय के चक्कर लगाए पर समाधान नहीं मिला। अब डीएम से शिकायत की है। डीएम जेपी सिंह ने एक्सईएन पुखरायां को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

----
बयान-
फरवरी 2019 के बाद सामान्य योजना का लक्ष्य नहीं मिला है। इसकी वजह से निजी नलकूप के आवेदकों को भंडार केंद्र से सामग्री नहीं मिल सकी है। बिना बिजली उपयोग के बिल जारी होना खामी है। जांच कराकर किसान की बिलिंग बंद कराई जाएगी। विद्युत लाइन बनवाने के लिए पूर्ण जमा योजना में आवेदन परिवर्तित कराने का विकल्प किसान के पास है। इस तरह की समस्या पर अन्य किसान भी शिकायत कर समाधान पा सकते हैं।
विज्ञापन

- कुलदीप यादव, एक्सईएन पुखरायां खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें