फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: जूनियर टीम ने पांच विकेट से जीता मुकाबला

विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ विजेता टीम।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
उदी। बढ़पुरा के गांव नगला भवानी दास में होली के दूसरे दिन क्रिकेट मैच खेला गया। मैच में गांव की सीनियर और जूनियर टीम के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें जूनियर टीम ने पांच विकेट से जीत हासिल की।
विज्ञापन


शनिवार को खेले गए क्रिकेट मुकाबले में सीनियर टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित ओवरों में 125 रन बनाए। जवाब में उतरी जूनियर टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट से जीत हासिल की। जूनियर टीम के कप्तान राघवेंद्र उर्फ छोटू भदौरिया मैन ऑफ द मैच रहे। शिवम सिंह सिकरवार ने शानदार हैट्रिक के साथ नाबाद 19 रन बनाए। मुख्य अतिथि शिल्पू भदौरिया ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। ग्राम प्रधान खेडा अजब सिंह, गब्बर भदौरिया, अमरपाल तोमर, होम सिंह भदौरिया, रामशंकर सिंह भदौरिया, संग्राम सिंह भदौरिया, धर्मेंद्र भदौरिया, अनिल चौहान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें