फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कानपुर की शालिनी के फिजा बनने से गरमाया लव जिहाद का मुद्दा, आरोपों की जांच करेगी एसआईटी

Tue, 25 Aug 2020 11:38 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
शालिनी उर्फ फातिमा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर में जबरन धर्म परिवर्तन कराकर शादी करने के मामलों की जांच आईजी मोहित अग्रवाल ने एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) से कराने की बात कही है। सोमवार को युवतियों के परिजनों ने विश्व ब्राह्मण महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष राम नरेश शुक्ला की अगुवाई में आईजी से मुलाकात की।
विज्ञापन


आरोप लगाए कि किदवई नगर थाना क्षेत्र की लाल कॉलोनी में एक गैंग सक्रिय है, जो युवतियों को प्रेम जाल में फांसकर उनका धर्मांतरण करा रहा है। आईजी ने कहा है कि एसआईटी की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। जांच टीम में सीओ स्तर के अधिकारी शामिल किए जाएंगे। बर्रा छह निवासी शालिनी यादव के फिजा बनने के बाद इस तरह के दूसरे मामलों ने भी तूल पकड़ना शुरू कर दिया है।

आईजी से मिले शालिनी के कारोबारी पिता जय चंद्र यादव ने बताया कि बेटी लखनऊ स्थित एक संस्थान से एमबीए की छात्रा है। 22 जून को लखनऊ जाने की बात कहकर निकली थी, इसके बाद से घर नहीं आई। उनका कहना है कि बेटी घर से 10 लाख रुपये भी ले गई है। उन्होंने जूही लाल कॉलोनी निवासी फै सल व उसके रिश्तेदारों के खिलाफ बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

शालिनी ने सोशल मीडिया पर धर्म परिवर्तन कर फैसल के साथ शादी करने की बात कहकर वीडियो जारी किया था। इस पर पिता ने आरोप लगाए हैं कि वीडियो जबरन बनवाया गया है। यही आरोप लगाकर रविवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किदवई नगर थाने में हंगामा किया था। 

वहीं पनकी रतनपुर कॉलोनी निवासी एक डाककर्मी ने आईजी को बताया कि उनकी बड़ी बेटी गोविंदनगर स्थित एक कॉलेज में एमए की छात्रा है, छोटी बेटी जाजमऊ के एक कॉलेज में बीए कर रही है। लाल कॉलोनी निवासी समीर ने उनकी बड़ी बेटी को प्रेम जाल में फांस लिया। उसका धर्मांतरण कराकर शादी कर ली। उसके दोस्त आमिर ने छोटी बेटी को प्रेम जाल में फांस लिया। विरोध करने पर समीर ने उनके मोबाइल पर बड़ी बेटी के साथ निकाह का वीडियो भेजा।

इसके बाद दो लाख रुपये की मांग की। जान से मारने की धमकी दी और कहा कि नहीं मानें तो दोनों बेटियों को उठा ले जाएंगे। इस संबंध में कई बार पनकी थाने में तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस पर आईजी ने सभी मामलों की जांच एसआईटी से कराने की बात कही है। साथ ही पनकी थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

कल्याणपुर की सगी बहनें भी हो चुकीं शिकार
लाल कॉलोनी के ही शाहरुख ने अपने साथी की मदद से कल्याणपुर आवास विकास निवासी युवती को प्रेम जाल में फांसा था। उसकी नाबालिग बहन की मुलाकात अपने एक रिश्तेदार से करा दी थी। इसके बाद दोनों सगी बहनों को लेकर फरार हो गए थे। हालांकि युवती के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दोनों बहनों को सकुशल बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें