स्कूल के बच्चों ने निकाली रैली
स्वतंत्रता दिवस के पर्व को सभी बड़ी धूमधाम से मना रहे हैं। मंगलवार की सुबह नौ बजे शहर के स्कूलों के बच्चों ने हाथ में तिरंगा झंडा लेकर रैली निकाली। बच्चे भारत माता की जय, सारे जहां से अच्छा हिंदुस्ता हमारा आदि नारों के साथ आगे बढ़ते दिखाई दिए।