फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: स्वास्थ्य विभाग भी ढूंढने में लगा है बहादुर शाह जफरनगर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। डेंगू के आंकड़ों की बाजीगरी और मैपिंग के खेल में घिरने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी बहादुर शाह जफरनगर की खोज में लग गया है। स्वास्थ्य विभाग ने मंधना, घाटमपुर, लक्ष्मीपुरवा और नौबस्ता जैसे 11 अलग-अलग इलाकों के मरीजों को एक ही वार्ड बहादुर शाह जफर नगर (वार्ड-8) में दर्ज किया है।
विज्ञापन


हकीकत यह है कि इस अजीबोगरीब वार्ड मैपिंग को लेकर न तो विभागीय अधिकारियों के पास कोई जवाब है और न ही जमीनी कर्मचारियों को इसकी भनक है। यूडीएसपी पोर्टल देखने वाले कर्मचारी भी रोज इस जगह का नाम तो लिख रहे थे लेकिन उन्हें भी इस नए वॉर्ड की जानकारी नहीं है। मरीज और जांच करने वाली निजी पैथोलॉजी लैब संचालक भी हैरान हैं कि दूर-दराज के इलाकों की रिपोर्ट में यह एक ही वार्ड बार-बार कैसे जुड़ रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, मामला तूल पकड़ने के बाद अब आला अधिकारियों के निर्देश पर पोर्टल और डाटा एंट्री सिस्टम की जांच कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग यह पता लगाने में लगा है कि यह किसी पोर्टल बग (तकनीकी खामी) का नतीजा है या फिर डेंगू के असल हॉटस्पॉट छिपाने की कोई सोची-समझी चाल। मामले में नोडल अधिकारी डॉ. राजेश्वर सिंह और जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एके सिंह कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। उनके अनुसार पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन








कांग्रेस ने दिया ज्ञापन
कानपुर। कांग्रेस कमेटी कानपुर महानगर के महासचिव राजेश गौतम के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिला अधिकारी कानपुर नगर विवेक चतुर्वेदी को ज्ञापन दिया। उन्होंने डेंगू के मरीज नगर के 11 क्षेत्रों से रिकॉर्ड हो रहे हैं। परंतु स्वास्थ्य विभाग बहादुर शाह जफरनगर वार्ड 8 में ही दर्ज कर रहा है। उन्होंने जांच की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में राजेश गौतम, एडवोकेट नरेंद्र कुमार यादव, राजलक्ष्मी, रवि आनंद भारती आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें