11 अगस्त को मादा भालू की हुई मौत
इटावा सफारी पार्क के भालू सफारी में मादा भालू कुनी की 11 अगस्त की रात मृत्यु हो गई है। उसके शव के पोस्टमार्टम के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान, मथुरा भेज दिया गया है।
रेस्क्यू कर लाई गई थी जूलॉजिकल पार्क
मादा भालू कुनी 31 जुलाई 2007 को उड़ीसा के जंगलों से लगभग नौ माह की आयु में रेस्क्यू कर नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क, भुवनेश्वर, उड़ीसा से लाई गई थी। यहां से छह मार्च 2017 को नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ लाई गई। तीन अप्रैल 2017 को इटावा सफारी पार्क लाई थी।
सपा शावकों की मौत का मुद्दा उठा चुकी है विधानसभा में
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा के मानसून सत्र में शुक्रवार को लायन सफारी की बदहाली का मुद्दा उठाया था। कहा था कि शेरनी सोना के गर्भवती होने की जानकारी सफारी प्रशासन को थी। आईवीआरआई बरेली से भी इसकी रिपोर्ट आ चुकी थी। इसके बाद भी सफारी प्रशासन ने लापरवाही की।