आरोपी पहले भी कर चुके हैं मारपीट
उनकी पत्नी का आरोप है कि दोनों भाई पति के साथ पूर्व में भी गाली गलौज व मारपीट भी कर चुके हैं। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि नरेश और रावेंद्र सोमवार रात मुन्नू की झोपड़ी के पास गया था। यहां तीनों ने शराब भी पी थी। इस दौरान उनके बीच विवाद हुआ था।
शराब पिलाने के बाद पीटकर गला घोंटा
पुलिस ने दोनों को उठाकर पूछताछ की, तो उन्होंने हत्या कबूली। हत्यारोपित नरेश ने पुलिस को बताया कि मुन्नू अक्सर उसे गाली गलौज करता था। इसी खुन्नस में उसकी हत्या करने की सोच ली थी। सोमवार रात उसे बहाने से शराब पिलाने के बाद पीटकर गला घोंटकर मार डाला। दोनों आरोपितों को जेल भेजा गया है।