फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: धारदार हथियार के हमले से घायल की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, एक गिरफ्तार 

Thu, 30 Jun 2022 06:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

कायमगंज थाना क्षेत्र में नशेबाजों ने घर में घुसकर ग्रामीण पर धारदार हथियार से वार कर दिया। एक सप्ताह पहले हुई घटना के बाद गुरुवार को घायल की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज के गांव हजरतपुर में एक सप्ताह पूर्व घर में घुसकर लाठी-डंडे व टकोरे के हमले से घायल ग्रामीण की सैफई स्थित मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। उनका शव आते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव हजरतपुर निवासी किसान भारत सिंह(60) के पड़ोसी त्रिलोक सिंह व अन्य ने शराब के नशे में उनके घर में घुसकर एक सप्ताह पूर्व गाली-गलौज किया था। विरोध करने पर भारत सिंह व उनके पुत्र चंद्रशेखर, पुत्री रूबी पर लाठी-डंडे व टकोरे से हमला कर दिया था। इसमें तीनों घायल हो गए थे। 
गंभीर घायल भारत सिंह को सैफई स्थित मेडिकल कालेज ले जाया गया। वहां बुधवार सुबह इलाज के दौरान भारत सिंह की मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद देर शाम उनका शव गांव पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। इस मामले में पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने के आरोप में त्रिलोक सिंह व रणवीर सिंह के खिलाफ पहले ही मुकदमा दर्ज कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी त्रिलोक सिंह को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। भारत सिंह के एक पुत्र चंद्रशेखर और 5 पुत्रियां हैं। इसमें चार की शादी हो चुकी है। सीओ सोहराब आलम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद गैर इरादतन हत्या की धारा और बढ़ाई जाएगी। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें