फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: घर में विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, छह माह पहले हुई थी शादी, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 08 Nov 2022 04:18 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

पैलानी थाना क्षेत्र में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला है। सुसरालियों ने आत्महत्या के कारणों का पता होने से इनकार कर दिया है। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में छह माह पहले ब्याही महिला का ससुराल में फंदा से शव लटका मिला। घटना के समय घर पर वह अकेली थी। ससुरालवालों ने आत्महत्या का कारण पता होने से इनकार किया है। इस हादसे से परिजनों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के पडो़हरा निवासी रोशनी (20) पत्नी दीनदयाल निषाद का सोमवार रात घर की कोठरी में धन्नी में रस्सी के फंदा से शव लटका मिला। देर शाम ससुर गंगा पहुंचा, तो उसने शव लटका देखा। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ससुरालवालों ने पुलिस को दिए प्रार्थना-पत्र में रोशनी के आत्महत्या करने की बात कही है। इसका कारण पता होने से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि छह माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसका मायका बेंदा में है। थानाध्यक्ष पैलानी नंदराम प्रजापति ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आत्महत्या का कारण पता चलेगा। अभी मायके पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें