फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला मुनीम का शव, कुछ दिन पहले बेची थी पांच लाख की जमीन

विज्ञापन
परौंख गांव के पास स्थित घटना स्थल पर जांच करती पुलिस। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
डेरापुर। परौंख गांव के पास बने गेस्ट हाउस के मुनीम का शव पेड़ में गमछे के सहारे संदिग्ध हालात में लटकता मिला। मृतक के चाचा की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मोहित ने कुछ दिन पूर्व पांच लाख रुपये में अपनी जमीन बेची थी।
विज्ञापन

मुर्रा गांव निवासी मोहित (23) के माता-पिता का काफी समय पूर्व निधन हो चुका है। मोहित परौंख गांव के सामने बने त्रिपाठी गेस्ट हाउस में बतौर मुनीम कार्य कर रहा था। वह गेस्ट हाउस में ही रहता था। सोमवार की सुबह उसका शव गेस्ट हाउस के सामने खड़े पेड़ में गमछे के सहारे लटकता हुआ था।
लोगों ने घटना की जानकारी मृतक के चाचा शिवपाल को दी। जानकारी पर वह घटना स्थल पर पहुंचे। जानकारी पर गेस्ट हाउस मालिक आशीष त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया।
विज्ञापन

वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए। दरोगा विमल सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
वहीं मोहित ने कुछ दिन पूर्व अपनी जमीन बेची थी। जिसकी बिक्री के करीब पांच लाख रुपये मोहित के पास होने की ग्रामीण चर्चा कर रहे है। आशंका जताई जा रही कहीं रुपयों के लिए हत्या करने के बाद मामले में आत्महत्या दिखाने के लिए मोहित को फंदे से लटका तो नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें