अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. जीके मिश्रा ने बताया कि नई गाइडलाइन में कोमॉर्बिड रोगी के संक्रमित होने पर उसे अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। इसके साथ ही कोमॉर्बिड को अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है।
उत्तर प्रदेश का कानपुर जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण से तीन लाख कोमॉर्बिड रोगियों को खतरा बढ़ रहा है। इनमें सबसे अधिक रोगी डायबिटीज और ब्लडप्रेशर के हैं। कई रोगी ऐसे हैं जिन्हें डायबिटीज और ब्लड प्रेशर के साथ गुर्दे और लिवर के रोग भी हैं। कुछ रोगियों को हृदय रोग है और इसके साथ दमा और अस्थमा है।
विज्ञापन
विशेषज्ञों का कहना है कि सिंड्रोम एक्स के रोगियों के लिए संक्रमण अधिक घातक होता है। सिंड्रोम एक्स में रोगी डायबिटीज के साथ और दूसरे रोगों की भी चपेट में होता है। कोविड गाइडलाइन में ऐसे रोगियों के कोविड संक्रमित होते ही अस्पताल में भर्ती किए जाने की व्यवस्था की गई है जिससे जटिलताएं अधिक न बढ़ने पाएं।
कोरोना संक्रमित आठ रोगियों की अभी तक मौत हुई है। ये रोगी डायबिटीज, हाइपरटेंशन, हाई ब्लड प्रेशर, दमा, अस्थमा, गुर्दा रोग आदि के रोगी रहे हैं। कोरोना संक्रमण होने के बाद इनके जटिलताएं उभर आईं और हालत बिगड़ी। रोगियों की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
हैलट, उर्सला और दूसरे अस्पतालों में आ रहे रोगियों के आकलन के लिहाज से स्वास्थ्य विभाग करीब तीन लाख रोगियों को कोमॉर्बिड मान रहा है। इनके वैक्सीनेशन कवरेज को प्राथमिकता पर रखा गया है। अब इन्हें बूस्टर डोज भी लगाई जा रही है।
अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. जीके मिश्रा ने बताया कि नई गाइडलाइन में कोमॉर्बिड रोगी के संक्रमित होने पर उसे अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। इसके साथ ही कोमॉर्बिड को अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है।